फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arrest of Kejriwal without evidence is tantamount to violation of democracy: Kundu

बिना सबूत के केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र के हनन के समान : कुंडू

Sun, 24 Mar 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Arrest of Kejriwal without evidence is tantamount to violation of democracy: Kundu
महम। विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना सबूत के गिरफ्तार करना लोकतंत्र के हनन के समान है। यह सिर्फ राजनीतिक द्वेष भावना है। कहा कि बिना सबूत किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। वह शनिवार को महम स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में शराब के नाम से 9 हजार करोड़ का घोटाला हुआ। उस पर जांच क्यों नहीं की जा रही। जजपा के साथ समझौता तोड़ना जनता को बेवकूफ बनाना है। यह अंदर खाते डील है। उनकी पार्टी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी। विधानसभा में भी उन हलकों से चुनाव लड़ा जाएगा जो सीट जीतने वाली हों। हरियाणा जन सेवक पार्टी की ओर से 23 मार्च शहीदी दिवस के उपलक्ष पर देश पर हुए शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का शुभारंभ हरियाणा जन सेवक पार्टी कार्यालय से हुआ। पार्टी प्रमुख एवं विधायक बलराज कुंडू ने स्वयं तिरंगा उठाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर यात्रा का शुभारंभ किया। पार्टी संयोजक परमजीत कुंडू ने तिरंगा यात्रा एवं होली मिलन कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं का विशेष रूप से धन्यवाद किया। कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल की होली खेलते हुए होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed