फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   arrest accused of cusin brother's murder

चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2019 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
arrest accused of cusin brother's murder
धानकान बस्ती में युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर की धानकान बस्ती में छत से ईंट उठाने को लेकर हुए झगड़े में चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी धानकान बस्ती निवासी विजय उर्फ सुक्खा, उसका भाई धान्नू उर्फ सूर्या और सचिन उर्फ बिहारी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि धानकान बस्ती निवासी पवन ने 22 अक्तूबर को पुलिस को बताया था कि उनकी छत पर ईंट रखी हुई थी। उनके पड़ोस में रहने वाली उसकी चाची पूनम रविवार को उनके घर की छत से ईंट उठाकर ले जाने लगी तो उसके साथ कहासुनी हो गई थी। पवन ने बताया कि इसी रंजिश में सोमवार दोपहर को जब वह और उसका भाई मनोज गली में थे तो उसके चचेरा भाई अजय, विजय उर्फ सुक्खा व धान्नू उर्फ सूर्या, चाची पूनम के साथ ही सचिन उर्फ बिहारी, विक्की देवी, संतरा, धामू और खानपुर निवासी बिंद्र ने उन पर हमला कर दिया था। विजय ने उसके भाई पर चाकू से वार कर दिए थे। साथ ही अजय और सचिन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। उसके भाई मनोज की खानपुर में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया थ।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी रामकुमार की टीम नेे आरोपी विजय उर्फ सुक्खा, उसके भाई धान्नू उर्फ सूर्या और सचिन उर्फ बिहारी को काबू कर लिया है। तीनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि उन्हें भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed