{"_id":"682b8e8b1bf2fd5ea10d66ee","slug":"army-gave-a-befitting-reply-to-pakistan-by-destroying-terrorist-hideouts-panwar-rohtak-news-c-17-roh1019-656078-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ठिकाने नष्ट कर सेना ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब : पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ठिकाने नष्ट कर सेना ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब : पंवार
विज्ञापन
19सीटीके29...सांपला ब्लॉक के भैंसरू खुर्द गांव में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते विकास एवं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पंचायत और खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा है कि आंतकी ठिकाने नष्ट करके भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। पंवार सोमवार को भैंसरू खुर्द गांव शहीद सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी गौरव स्थल का अनावरण करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहीद, स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवारों का पूरा मान-सम्मान कर रही है। पंवार सोमवार को भैंसरू खुर्द गांव शहीद सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी गौरव स्थल का अनावरण करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
पंवार ने कहा कि अगर कोई अग्निवीर शहीद हो जाता है तो उसे शहीद का दर्जा दिया जाएगा। परिजनों को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने शहीद परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया था। इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली राशि दोगुनी कर दी है जबकि आश्रितों को पेंशन 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन
...........
शहीदों के नाम पर होंगे खेतों के छह रास्ते, सामुदायिक केंद्र के लिए 21 लाख रुपये अनुदान
मंत्री ने गांव में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए 21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र व ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके अलावा इंडोर जिम भी बनेगा। शहीदों के नाम से गांव के खेतों के छह रास्तों को पक्का किया जाएगा। साथ ही गांव के सरपंच पुनीत कुमार व ग्रामीणों की तरफ से रखी अन्य मांगों को भी पूरा किया जाएगा। इससे पहले गांव में बनाए गए शहीद सैनिक स्वतंत्रता सेनानी गौरव स्थल का मंत्री ने अनावरण किया। साथ में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सतीश नांदल, मेयर राम अवतार वाल्मीकि व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका भी मौजूद रहे। मंत्री ने गौरव स्थल पर स्थापित रूपचंद (आजाद हिंद फौज), पतराम (आजाद हिंद फौज), सुरेश (नक्सली हमला), दीपचंद (आजाद हिंद फौज), पप्पू (नक्सली हमला) व शहीद रणवीर (असम उग्रवादी हमला) की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।