{"_id":"65a1a73d3fa8dc115305dfc9","slug":"argument-over-liquor-vend-in-bohar-firing-outside-the-house-when-people-protested-rohtak-news-c-17-roh1019-336471-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बोहर में शराब ठेके पर कहासुनी, विरोध करने पर घर के बाहर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बोहर में शराब ठेके पर कहासुनी, विरोध करने पर घर के बाहर फायरिंग
Sat, 13 Jan 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। बोहर गांव में शराब ठेके पर कारिंदे से कहासुनी होने पर कार सवार युवकों ने गांव के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बोहर गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह आईएमटी स्थित कंपनी में नौकरी करता है। वीरवार रात को अपने दोस्त प्रदीप के साथ बोहर गांव के पुल के पास स्थित ठेके पर शराब खरीदने आया था। उसकी ठेके के कारिंदे से कहासुनी हो गई। इसी बीच रवींद्र नाम के युवक की प्रदीप के फोन पर कॉल आई।
रवींद्र बोला, ठेके पर क्यों कहासुनी करके आए। इसके बाद वह प्रदीप को उसके घर छोड़ने चला गया। एक कार में सवार होकर चार युवक आए और घर के बाहर हवाई फायरिंग करके चले गए। आरोप है कि मोनू नाम के युवक ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किया है।