{"_id":"654d4c841e98a038080f7418","slug":"aqi-reaches-500-smog-tower-closed-on-third-day-itself-rohtak-news-c-17-roh1019-290183-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 500 तक पहुंचा एक्यूआई, स्मॉग टॉवर तीसरे दिन ही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 500 तक पहुंचा एक्यूआई, स्मॉग टॉवर तीसरे दिन ही बंद
विज्ञापन
रोहतक। वीरवार को शहर में अधिकतम एक्यूआई 500 तक पहुंच गया। जबकि औसतन यह आंकड़ा 552 रहा। दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बावजूद नगर निगम की ओर से गोहाना अड्डे पर लगाया गया स्माॅग टावर पूरा दिन बंद रहा। तीसरे दिन ही टावर बंद करने का अधिकारी कोई ठोस कारण नहीं बता रहे। मेयर मनमोहन गोयल का कहना है कि ऐसे हालात में कैसे शहरवासियों के लिए काम करवाएं। निगम के आंकड़ों के मुताबिक साल 2011 में शहर की जनसंख्या पौने चार लाख थी, जो 2017 में बढ़कर 5 लाख 12 हजार हो गई। अनुमान है कि अब जनसंख्या बढ़कर 6 लाख के करीब हो गई है। जनसंख्या बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है, जिसके कारण प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इसके चलते निगम प्रशासन लंबे समय से एंटी प्रदूषण टावर की कमी महसूस कर रहा था। 11 अगस्त को निगम को निजी कंपनी से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर ) तहत पहला स्मॉग टवर मिला था, जिसे गोहाना अड्डे पर लगाया गया था। टावर को सात नवंबर को सुबह 11 बजे चालू किया गया था। दावा है कि टावर हर घंटे एक लाख क्यूबिक हवा शुद्ध कर रहा है। यह आधा किलोमीटर के दायरे में दूषित हवा खींचकर शुद्ध हवा फेंक रहा है।
यूं कम हुआ था एक दिन पहले प्रदूषण
बुधवार सुबह जांच की गई तो गोहाना अड्डे पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 था जबकि सोनीपत स्टैंड पर 546 दर्ज किया गया। शहर को इस तरह के कम से कम पांच और स्मॉग टावर की जरूरत है। इसके बाद निगम ने प्रदूषण की रीडिंग नोट नहीं की। टॉवर के पास मौजूद दुकानदारों ने बताया कि वीरवार सुबह से ही टॉवर बंद पड़ा है।
........
सात नवंबर को 60 लाख का स्मॉग टावर चालू कर दिया था ट्रायल में टावर कामयाब रहा। वीरवार को जब रिपोर्ट मांगी तो अधिकारी कहते रहे कि टावर चालू है। अब पता लगा है कि टावर पूरा दिन बंद पड़ा है। इससे साफ है कि अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। मामले को निगम आयुक्त के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
कुछ दुकानदार टावर को लेकर विरोध जता रहे थे, यह कंपनी के अधिकारियों ने बताया। बंद टावर को जल्द चालू किया जाएगा।
रमन मलिक, जेई नगर निगम
स्मॉग टावर
लागत 60 लाख
दावा आधा किलोमीटर के दायरे में करेगा प्रदूषण का स्तर कम
कार्य प्रति घंटे एक लाख क्यूबिक हवा करेगा शुद्ध
खर्च प्रति घंटे 10 यूनिट खर्च मासिक बिल 50,400 रुपये
क्षमता 48 घंटे लगातार
ऊंचाई 20 फीट
चौड़ाई 2 फीट
मोटर तीन पांच एचपी व एक दो एचपी
सात नवंबर को यह रही स्थिति
समय प्रदूषण का स्तर एक्यूआई में
11:00 374.7
11:30 344
12:05 319
12:30 311
1:50 293
2:38 222
3:30 273
5:00 199
8 नवंबर
8: 00 292
11.30 245
12.15 241
नोट : बुधवार दोपहर बाद निगम या कंपनी की तरफ से प्रदूषण का स्तर नहीं नापा गया।