फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Appointment of 65 ITI passout youth

Rohtak News: 65 आईटीआई पासआउट युवाओं की कराई नियुक्ति

Tue, 12 Mar 2024 12:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 Mar 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
Appointment of 65 ITI passout youth
रोहतक। तहसील काॅम्प्लेक्स के नजदीक सैनिक परिवार भवन में राजकीय मॉडल आईटीआई की ओर से सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया गया। इसमें 500 युवाओं को 42 कंपनियों ने रोजगार पाने का मौका दिया। मेले में 65 आईटीआई पासआउट आवेदकों को मौके पर ही नियुक्ति कराई गई। सहायक प्लेसमेंट अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि भारत सरकार, महानिदेशक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार रोजगार मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की 500 रिक्तियां उपलब्ध रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिजेंद्र कुमार शिक्षुता अनुदेशक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राजकीय मॉडल आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र चहल ने बताया कि विभाग की ओर से इस शिक्षुता मेले में 200 छात्रों के चयन करने का लक्ष्य निश्चित किया गया था। कोई भी बेरोजगार युवक या कंपनी दिए गए लिंक पर स्वयं को रजिस्टर्ड करने उपरांत भविष्य में भी मासिक मेले में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त संस्थान में प्रत्येक मास में दो रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed