फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Apply till 31 for admission in various courses

Rohtak News: विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 तक करें आवेदन

Wed, 24 May 2023 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Apply till 31 for admission in various courses
रोहतक।
विज्ञापन




महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में कॅरिअर के अनेक विकल्प हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आनॅलाइन आवेदन भरे जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि 31 मई है।




बारहवीं कक्षा के बाद एमडीयू के यूआईईटी में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (बीसीए), फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटी एंड आर्ट्स में एमए अंग्रेजी ऑनर्स पंच वर्षीय समेकित, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स पेंटिंग छह वर्षीय पाठ्यक्रम, फैकल्टी ऑफ ला में एलएलबी ऑनर्स पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम, वाणिज्य विभाग में एमए ऑनर्स पंच वर्षीय पाठ्यक्रम, इमसॉर में एमबीए पंच वर्षीय पाठ्यक्रम, आईएचटीएम में पंच वर्षीय मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टैक्नोलाजी, चार वर्षीय बैचलर ऑफ होस्टल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, चार वर्षीय बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, गणित विभाग में एमएससी ऑनर्स गणित पंच वर्षीय समेकित, अर्थशास्त्र विभाग में एमए अर्थशास्त्र ऑनर्स पंच वर्षीय समेकित, लोक प्रशासन विभाग में एमए आनर्स लोक प्रशासन पंच वर्षीय पाठ्यक्रम व एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम में एमबीए पंच वर्षीय पाठ्यक्रम व एलएलबी ऑनर्स पंच वर्षीय पाठ्यक्रम उपलब्ध है। प्रत्येक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। पाठ्यक्रमों की पात्रता व अन्य शर्तें विश्वविद्यालय प्राॅस्पेक्ट्स में उपलब्ध है। यह एमडीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed