फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Applications for admission to undergraduate courses in MDU open till 28th

Rohtak News: एमडीयूू में स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन 28 तक

Tue, 28 May 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission to undergraduate courses in MDU open till 28th
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सत्र 2024-2025 में स्नातकीय (यूजी) स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय में इस संबंध में प्रवेश पोर्टल 24 मई से फंक्शनल है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 8 जून तक ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण करा सकते हैं। केवल बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जून रहेगी।
विज्ञापन

एमडीयू के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने बताया कि एमडीयू में चार वर्षीय 15 पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए उपलब्ध रहेंगे। एलएलबी ऑनर्स पंचवर्षीय व मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम में चार वर्षीय बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन च पंचवर्षीय एलएलबी आनर्स पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी व प्रवेश प्रक्रिया विवरण एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध है। एमडीयू-यूटीडी में चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ में 60 सीटें, बीसीए में 160 सीटें, बीए-अंग्रेजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स-पेंटिंग में 30 सीटें, बीए-संस्कृत में 60 सीटें, बीकॉम में 60 सीटें, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60 सीटें, बीबीए में 120 सीटें, बीएससी-गणित में 60 सीटें, बीएससी-सांख्यिकी में 60 सीटें, बीए-इतिहास में 60 सीटें, बीए-अर्थशास्त्र में 60 सीटें, बीए-लोक प्रशासन में 60 सीटें, बीएससी-जेनेटिक्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं। पंचवर्षीय पाठ्यक्रमों में एलएलबी ऑनर्स पंचवर्षीय में 120 सीटें और मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed