फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Application for admission to Sports University begins

Rohtak News: खेलकूद विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

Wed, 05 Jun 2024 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Application for admission to Sports University begins
राई। बीसवां मील स्थित प्रदेश के एकमात्र खेलकूद विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खेलकूद विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी विद्यार्थी को आवेदन संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

राई स्थित खेलकूद विश्वविद्यालय राज्य सरकार का संस्थान है और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से मान्यता प्राप्त है। यह भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) का सदस्य है। इसमें शैक्षणिक सत्र 2024-25 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा, खेल प्रौद्योगिकी, खेल कोचिंग व खेल विज्ञान का एक प्रमुख केंद्र है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप ही दाखिला प्रक्रिया चलेगी। विवि का उद्देश्य उन्नत अनुसंधान, ज्ञान साझा करने, शैक्षणिक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विकास को बढ़ावा देना और प्रदेश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है। इससे वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत एक प्रमुख राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सके। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विवि राष्ट्रीय पदक विजेता विद्यार्थियों को शुल्क में रियायतें और छात्रवृत्ति योजनाएं प्रदान करेगा। इससे खेल में उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


किस पाठ्यक्रम की कितनी सीटें
पाठ्यक्रम अवधि सीटें
बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) : नियमित/फेस टू फेस मोड 04 वर्षीय 50 सीटें

बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) : हाइब्रिड मोड, राष्ट्रीय शिविर में एथलीटों के लिए 04 वर्षीय 50 सीटें
बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) इन स्पोर्ट्स साइंस 04 वर्षीय 50 सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (एमपीईएस) 02 वर्षीय 30 सीटें

पीएचडी इन फिजिकल एजुकेशन (सुपरवाइजर की उपलब्धता के अनुसार बढ़ाई जा सकती हैं सीटें) --- 03 सीटें
पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (पीजीडीएससी) 01 वर्षीय 25 सीटें
(एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, लॉन-टेनिस, वॉलीबॉल, रेसलिंग, योग में प्रति डिप्लोमा 25 सीटें रहेंगी)

स्पोर्ट्स सइंसेस में पीजी डिप्लोमा 01 वर्षीय 20 सीटें


(स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में प्रति डिप्लोमा 20 सीटें)
वेबसाइट से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है प्रोस्पेक्ट्स
विवि प्रबंधन का कहना है कि ऑनलाइन पंजीकरण 21 जून तक करवा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया प्रॉस्पेक्ट्स में दिए गए पात्रता मानदंडों पर आधारित रहेगी। आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपये और हरियाणा के अनुसूचित जाति, जनजाति व दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 125 रुपये निर्धारित है। प्रॉस्पेक्ट्स विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.suoh.ac.in से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। वेबसाइट पर ही आवेदन पत्र भी भरे जा सकते हैं। विवि प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। विद्यार्थी नंबरों पर संपर्क कर या ईमेल dpessuoh@gmail.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed