फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Application for admission in colleges today and tomorrow

कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन आज व कल

Wed, 01 Sep 2021 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Application for admission in colleges today and tomorrow
कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया दो सितंबर को संपन्न हो जाएगी। विद्यार्थियों के पास पंजीकरण व आवेदन करने के लिए दो ही दिन शेष हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज 19400 रिकॉर्ड आवेदनों के साथ जिले में पहले व प्रदेश में राजकीय महाविद्यालय हिसार के बाद दूसरे स्थान पर है। जाट कॉलेज 11000 से अधिक आवेदनों के साथ जिले में दूसरे व प्रदेश में छठे स्थान पर है।
विज्ञापन

ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत प्रदेश में मंगलवार रात 10 बजे तक 176118 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें से 154834 ने आवेदन किया। इनमें से 94526 विद्यार्थी आरक्षित श्रेणी से हैं। आरक्षित वर्ग में 43.17 प्रतिशत विद्यार्थी सामान्य वर्ग, 30.04 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग, 22.44 प्रतिशत अनुसूचित जाति वर्ग व शेष 3.89 प्रतिशत में पूर्व सैनिक, ईडब्लूएस, दिव्यांग (अलग रूप से सक्षम) व स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित शामिल हैं। इन विद्यार्थियों के आवेदनों की जांच का काम भी साथ-साथ चल रहा है। मंगलवार तक 136413 विद्यार्थियों के आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई। जबकि 9372 आवेदनों की जांच बकाया है। प्रदेश के 2148 विद्यार्थियों के आवेदनों पर आपत्ति जताई गई है। जबकि 356 की आपत्तियां दूर की जा चुकी हैं। मंगलवार को 4132 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया और 5592 ने आवेदन किया। शिक्षकों ने भी एक ही दिन में 9285 आवेदनों की जांच पूरी की। दाखिला प्रक्रिया के तहत आने वाले दो दिनों में और आवेदन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed