फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Appeal to Rahul Gandhi to get justice for my daughter: Savita

राहुल गांधी से गुहार, बेटी को दिलाए न्याय : सविता

Thu, 06 Mar 2025 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Appeal to Rahul Gandhi to get justice for my daughter: Savita
रोहतक। हिमानी की हत्या के बाद बुधवार को उनकी मां सविता ने पुलिस की जांच से संतुष्ट न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी को बचाने का प्रयास कर रही है और जांच में लीपापोती कर रही है। हत्या के पीछे कोई बड़ी शख्सियत है और उसे पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार, कांग्रेस, राहुल गांधी और बड़े नेताओं से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन

चूंकि हत्यारोपी ने हिमानी के शव को छोड़कर सबसे पहले लैपटॉप और मोबाइल को ही छिपाया था। ऐसा कुछ तो रहा है उनमें जो किसी बड़ी हस्ती की पोल खोल सकता है। सचिन ने मोबाइल को भी फॉरमेट किया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच सही नहीं हुई और असल हत्यारे का नाम सामने नहीं लाया गया तो उनको भी बेटी के पास पहुंचा दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया तो उनको आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल, हिमानी नरवाल की 28 फरवरी को झज्जर के मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले सचिन उर्फ ढिल्लू ने मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे लेन-देन का मामला बताया था। इस पर पीड़िता मां सविता ने कहा कि यह तो केवल मोहरा है। असल हत्यारा तो अभी पर्दे के पीछे है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारे को बचाने का प्रयास कर रही है। चूंकि वह कोई बड़ी हस्ती है। हत्यारोपी सचिन ने हिमानी के शव को घर पर छोड़कर सबसे पहले लैपटॉप और मोबाइल को लेकर गया था। आमतौर पर हत्यारा पहले शव को ठिकाने लगाता है, लेकिन हिमानी के मामले में बिल्कुल उल्टा हुआ है और यह उनकी समझ से परे है। उन्होंने मांग की है कि उनकी बेटी की हत्या की जांच सीबीआई से कराई जाए और असल हत्यारोपी को सजा दिलाई जाए। इसके साथ ही मामला फास्ट्रैक कोर्ट में चले और जल्द से जल्द हत्यारोपी को मौत की सजा सुनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बेटी को न्याय नहीं मिला तो करेंगी आत्महत्या, इसकी जिम्मेदार हरियाणा सरकार और कांग्रेस होगी
हिमानी की मां सविता ने कहा कि यदि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, नहीं तो पुलिस उसे मार दे। वे बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगी। उनकी आत्महत्या के लिए हरियाणा सरकार और कांग्रेस जिम्मेदार होगी। चूंकि पुलिस सही से जांच नहीं कर रही है और उन्हें यहां की पुलिस पर कतई भरोसा नहीं है।

---------------

रोहतक आ सकते हैं राहुल गांधी
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि हिमानी की हत्या की सूचना पार्टी आलाकमान तक पहुंचा दी गई है। अब कांग्रेस के बड़े नेता और राहुल गांधी समेत अन्य लोग राेहतक हिमानी के घर आ सकते हैं। पार्टी पदाधिकारियों में इस बात को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई कि यदि राहुल गांधी आए तो उनको कहां से कैसे लाया जाएगा। हालांकि, पुलिस ने इस तरह की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed