{"_id":"65cfae2c8070da2c4b0c2744","slug":"anurag-dhanda-supported-retired-employees-sitting-on-hunger-strike-rohtak-news-c-17-roh1020-361984-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मियों को अनुराग ढांडा ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मियों को अनुराग ढांडा ने दिया समर्थन
Sat, 17 Feb 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारियों की जाॅइंट एक्शन कमेटी के धरने को समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरि
रोहतक। लघु सचिवालय के बाहर सेवानिवृत्त कर्मियों की राज्य जॉइंट एक्शन कमेटी के अनशन को शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने समर्थन दिया। इसकी अध्यक्षता राज्य संयोजक कुलभूषण शर्मा व मंच संचालन मेहर सिंह नैन व प्रेम सिंह सैनी ने किया।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि 65 वर्ष, 70 वर्ष और 75 वर्ष की उम्र में बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी होनी चाहिए। कोई भी कर्मचारी पूरी जिंदगी मेहनत करता है, उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी आपको अगर परिवार की तरफ देखना पड़े तो फिर क्या फायदा। मेडिकल की कैशलेस सुविधा तो सभी बुजुर्गों को ही नहीं, देश के हर नागरिक को मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी की लड़ाई ही मुफ्त मूलभूत सुविधाओं को लेकर है। लोगों के इलाज करवाने में घर तक बिक जाते हैं।
राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन ने कहा कि कोरोनाकाल का 18 महीने का बकाया डीए एरियर शीघ्र जारी किया जाए, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के कारण इस पर अभी तक कोई सुनवाई न होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन ने हरियाणा के पेंशनर्स की मांगों के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर समर्थन किया है। अनशन में पूरे प्रदेश से 15 सदस्यीय कमेटी मौजूद रही। आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा की टीम व भगतसिंह जनाधिकार यात्रा ने अनशनस्थल पर पहुंच कर आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया।