फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Antyodaya families will get 30 yard plot for 1 lakh, apply till 30th

Rohtak News: अंत्योदय परिवारों को 1 लाख में मिलेगा 30 गज का प्लॉट, 30 तक करें आवेदन

Fri, 18 Apr 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 18 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya families will get 30 yard plot for 1 lakh, apply till 30th
रोहतक। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा है कि एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों को शहरी क्षेत्र में अपने घर का सपना साकार करने की दिशा में सरकार ने बड़ी पहल की है। लाभार्थी को एक मरला यानी 30 वर्ग गज का प्लाॅट एक लाख रुपए में दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना में घुमंतू जाति के परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है। पात्र व्यक्ति आगामी 30 अप्रैल 2025 तक मात्र 10 हजार रुपए की न्यूनतम राशि जमा करा कर योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत मकान निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये की सब्सिडी का प्रावधान भी किया गया है। योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवार इसके पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की ऑनलाइन सुविधा, बुकिंग विकल्प भी

वेबसाइट के माध्यम से अलॉटमेंट की ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ऑनलाइन आवेदन से लेकर सभी साइट के नक्शे वेबसाइट पर उपलब्ध होने व सरल बुकिंग भुगतान विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रदेश के इन शहराें में मिलेंगे प्लाॅट
प्रदेश के रोहतक सहित 16 शहरों में 15696 प्लाॅटों का प्रावधान किया गया है। इनमें रोहतक, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, सफीदों, महेंद्रगढ़, पलवल, बहादुरगढ़, हिसार, झज्जर, जगाधरी, अंबाला, रेवाड़ी, करनाल, जुलाना व जींद शामिल है। इस संदर्भ में हाउसिंग फॉर ऑल विभाग, हरियाणा के दूरभाष 0172-3520001 अथवा पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एचएफए डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed