फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Antisocial elements vandalized Ambedkar's statue in Lahli.

Rohtak News: लाहली में असामाजिक तत्वों ने खंडित की आंबेडकर की मूर्ति

Sun, 21 Apr 2024 05:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Antisocial elements vandalized Ambedkar's statue in Lahli.
कलानौर।
विज्ञापन

लाहली में बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। शनिवार को आसपास के विद्यार्थी लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए पहुंचे तो मूर्ति खंडित देख ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी जुटाई। साथ ही कलानौर थाना प्रभारी देशराज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामवासियों को समझाया और मूर्ति की मरम्मत करने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया गया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


18 अप्रैल की रात की घटना सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद

गांव की सरपंच कश्मीरी देवी ने आस-पड़ोस की सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सामने आया कि 18 अप्रैल की रात को दो अज्ञात युवक गाड़ी में सवार होकर आए और बाबा साहेब डॉण्भीमराव आंबेडकर की मूर्ति खंडित करके मौके से फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है । वहीं मौके पर सामाजिक लोगों ने इस घटनाक्रम की निंदा करते हुए रविवार सुबह 11 बजे लाहली में एकत्रित होने की बात कही है जिसमें आगामी कार्रवाई पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के गांव में पहले भी हो चुकी है मूर्ति खंडित की घटना

इस से पहले 24 अप्रैल 2018 को गांव लाहली में ही मुर्ति खंडित की घटना हुई थी। पुलिस को शिकायत देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वही गांव काहनौर में 12 अक्टूबर 2019 को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति खंडित की गई थी। गांव खैरडी, निगाना में भी ऐसी घटनाएं सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed