फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anshu of Mokhra won gold in National Wrestling

Rohtak News: मोखरा की अंशु ने नेशनल कुश्ती में जीता गोल्ड

Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Anshu of Mokhra won gold in National Wrestling
19-मोखरा की अंशु मलिक को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मोखरा गांव की पहलवान बेटी अंशु मलिक ने डब्ल्यूएफआई की ओर से सीनियर ओपन नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट-2026 में गोल्ड मेडल जीता है। अंशु मलिक शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 किलोग्राम भार वर्ग की महिला कुश्ती प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
अंशु के पिता राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में प्रतियोगिता आयोजित की गई। देशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंशु इससे पहले भी वर्ष 2020, 2021 और 2022 में नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। वर्ष 2025 में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी उसने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अब अंशु आगामी खेलो इंडिया गेम्स की तैयारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बेटी ने अपनी शुरुआती प्रैक्टिस गांव में प्रसिद्ध पहलवान माडिया पहलवान के मार्गदर्शन में की। वर्तमान में वह रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास कर रही है। उन्होंने बताया कि अंशु की सफलता के पीछे उसके दादा भीम सिंह का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशु के कोच मनदीप ने बताया कि अंशु बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। उसने अपनी लगन और कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि गांव की सरपंच बिमला देवी ने उसे शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नरेश कुमार, सुरेश, सतीश और बिजेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने भी अंशु को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed