फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Another truck driver arrested in oil theft case, taken on remand for two days

तेल चोरी के मामले में एक और ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 23 May 2022 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Another truck driver arrested in oil theft case, taken on remand for two days
एचपीसीएल कंपनी की पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में एक अन्य आरोपी घिलौड़ गांव निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई प्रकाश चंद ने बताया कि तेल चोरी के मामले में पुलिस अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी दिनेश राठी और सुनील फरार चल रहे हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक सात मई को गिझी-समचाना गांव के बीच खेतों में एचपीसीएल कंपनी की तेल पाइपलाइन में सुराग कर तेल निकालने का मामला सामने आया। पाइप लाइन की सिक्योरिटी कंपनी को अलार्म बजने पर घटना के बारे में पता चला। सांपला पुलिस थाने में आठ मई को तेल चोरी होने की शिकायत दी। 16 मई को एसपी उदय सिंह मीना ने गिरोह के बारे में खुलासा किया। वारदात में शामिल नरेंद्र निवासी आसौधा व प्रमोद निवासी कुलताना को काबू किया गया। जबकि बाद में जयकंवार निवासी दहकौरा को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में काला निवासी लाठ और दीपक वासी मुडलाना की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed