फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Another gangster who robbed the Grib Rath Express

गरीब रथ एक्सप्रेस में डकैती डालने वाला एक और बदमाश दबोचा

Fri, 02 Aug 2019 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Another gangster who robbed the Grib Rath Express
गरीब रथ एक्सप्रेस के दो कोच में 23 जनवरी को डकैती डालने वाले एक और आरोपी यूपी के शामली निवासी अजय को जीआरपी ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह वारदात को अंजाम देने के लिए कार से आए थे। माल गोदाम के रास्ते से स्टेशन पर आए और ट्रेन में सवार हुए थे। जीआरपी थाना प्रभारी स्नेहराज ने बताया कि फरार अजय को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में जानकारी हाथ लगी है। शुक्रवार को संभावित ठिकानों पर छापे मारे जाएंगे।
विज्ञापन

याद रहे कि 23 जनवरी को जयपुर से चंडीगढ़ जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस तड़के 3:28 बजे रोहतक रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। जैसे ही ट्रेन मकड़ौली रेलवे क्राऊसिंग के गेट नंबर सी-7 पर पहुंची वैसे ही चेन पुलिंग करके ट्रेन को बदमाशों ने रोक लिया। ट्रेन के रुकते ही बदमाश उसमें सवार हो गए और लूटपाट शुरू कर दी। चार-पांच मिनट के अंतराल में ट्रेन जैसे ही चले वैसे ही गेट संख्या सी-8 के नजदीक बदमाश चेन पुलिंग करके उतरकर भाग गए। तब से हरियाणा जीआरपी डकैतों की तलाश में जुटी थी। करीब दो माह पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की जीआरपी ने जयनारायण, कुंदन, करण और नितिन ने दबोचा। आरोपियों ने खुलासा किया था कि गिरोह का सरगना कन्हैया है। वारदात में अजय और विशाल भी शामिल थे। तब से पुलिस सरगना कन्हैया समेत फरार अजय व विशाल की तलाश में जुटी थी। जीआरपी सूत्र बताते हैं कि बुधवार को जीआरपी रोहतक ने अजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed