फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Another accused of petrol pump robbery also arrested in Ritoli

रिटोली में पेट्रोल पंप लूट का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Mon, 14 Feb 2022 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Another accused of petrol pump robbery also arrested in Ritoli
रोहतक। रिटोली गांव में पेट्रोल पंप पर हुई लूट के दूसरे आरोपी बेरी निवासी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक रोहित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है। सोमवार को उसे पुलिस अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि दो फरवरी को राजस्थान निवासी गजेंद्र ने शिकायत दी थी कि वह रिटोली स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर है। शाम को करीब पौने आठ बजे मैनेजर रूम में अपने साथी सेल्समैन योगेंद्र व इतेश के साथ बैठा था। तभी बाइक पर तीन युवक आए। एक बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़ा हो गया, जबकि दो ने अंदर आकर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही पिस्तौल तानकर करीब 47 हजार 857 रुपये छीनकर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेरी निवासी रोहित को काबू किया। जबकि मामले में राहुल उर्फ हुली निवासी बेरी को पुलिस पहले काबू कर चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात में तीसरे वांछित कबूलपुर निवासी अंकित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed