{"_id":"67a3637f83174a2fc00b829c","slug":"another-accused-absconding-for-8-years-in-tanker-case-arrested-rohtak-news-c-198-1-rew1001-214868-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टैंकर से दूध चोरी के मामले में 8 साल से फरार एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टैंकर से दूध चोरी के मामले में 8 साल से फरार एक और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 06 Feb 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 02आरोपी, जुबेर। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने टैंकर से दूध चोरी करने के मामले में 8 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव देहाना निवासी जुबेर के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
25 अगस्त 2016 को पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे के समीप एक कंपनी के पास दूध के टैंकरों से दूध चोरी कर बेचने का धंधा किया जाता है। उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर निवासी चालक मोहम्मद इरफान गुजरात से रोहतक के लिए दूध का टैंकर लाया है। टैंकर से दूध निकालकर पिकअप गाड़ी में रखे ड्रम में भरा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ लोग टैंकर से दूध निकालते हुए पाए गए और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने टैंकर, दूध निकालने का सामान और पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो आरोपी जान मोहम्मद व हाकम उर्फ हकमुदीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।