फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Annu Dangi, Shamsher Kharkada supported the lawyers' strike

Rohtak News: अन्नू दांगी, शमशेर खरकड़ा ने वकीलों के धरने को दिया समर्थन

Thu, 07 Mar 2024 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Annu Dangi, Shamsher Kharkada supported the lawyers' strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। बार एसोसिएशन के सदस्यों का धरना तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई। वकीलों की मांग है कि थाना बहु अकबरपुर को सब डिविजन कोर्ट महम में जोड़ा जाए। अब इसकी सुनवाई रोहतक कोर्ट में की जाती है, जिसके कारण स्थानीय वकीलों में रोष है।
बुधवार को वकीलों को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी की पुत्रवधू अन्नू दांगी व भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा पहुंचे।शमशेर खरकड़ा ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही माननीय गृह मंत्री अनिल विज से मिलकर उनकी इस मांग को पूरा करते हुए सरकार से बहुअकबरपुर थाना महम कोर्ट में लगवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस मांग को लेकर मोखरा गांव के तपा प्रधान रामकिशन व अन्य गण्यमान्य सदस्य डिप्टी कमिश्नर से भी मिले। बहुअकबरपुर थाना को महम में जोड़ने के लिए पांच गावों की पंचायतों का प्रस्ताव भी सौंपा गया है। धरने पर रविशंकर सोनी, परवीन कुमारी, सतेंद्र यादव, रमन बेरवाल, नीलम राणा, दीक्षांत सचिव, प्रदीप ढाका, वेदप्रकाश अहलावत, राजेश गोयत, रमेश चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed