फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Announcement of Haryana CM Manohar Lal, Ancestral house handed over to authorities, e-library for children

Haryana: सीएम मनोहर लाल की बड़ी घोषणा; पैतृक घर को अधिकारियों को सौंपा, बच्चों के लिए बनाई जाएगी ई-लाइब्रेरी

Mon, 29 Jan 2024 10:52 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 29 Jan 2024 10:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहरलाल सोमवार को अपने गांव बनियानी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, सीएम मनोहर लाल ने अपने गांव के पैतृक घर में ई-लाईब्रेरी स्थापना करने की घोषणा भी की।

विज्ञापन
Announcement of Haryana CM Manohar Lal, Ancestral house handed over to authorities, e-library for children
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार सुबह रोहतक से भिवानी जाते समय पैतृक गांव बनियानी पहुंचे और अपने पैतृक व चचेरे भाई के पैतृक मकान को गांव की पंचायत को सुपुर्द कर दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मकान में ई-लाइब्रेरी बनाई जाए, जो गांव की अगली पीढ़ी के काम आ सकेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भिवानी के लिए रवाना हो गए। जहां वह सांसद धर्मबीर सिंह के घर जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बनियानी में कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वह अपने पैतृक गांव में आए हैं, जो उनके लिए दर्शनीय है। उन्होंने कहा कि उनका बचपन यहां बीता और पढ़ाई भी यहीं पर की है। कहा कि यह मकान माता-पिता की निशानी है, जो उन्होंने मेरे नाम किया था।




उनको महसूस हुआ कि यह मकान गांव के काम आना चाहिए। सीएम ने कहा कि वह अपना व चचेरे भाई का मकान मिलाकर गांव को सुपुर्द कर रहे हैं। ताकि गांव में यहां ई-लाइब्रेरी बनाई जा सके। इसके साथ मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों का जायजा भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed