फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ankit, a soldier of Gaddi Kheri village of Rohtak, Haryana, was martyred

रोहतक का लाडला हुआ शहीद: चार माह पहले हुई थी शादी, दो दिन पहले मां से कहा था- दिवाली पर आऊंगा

Mon, 21 Aug 2023 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 12:46 AM IST
सार

किसी को नहीं यकीन... उनका लाल चला गया। दिवाली की खुशियों से पहले हादसे ने चार माह की विवाहिता से अंकित का हाथ छीन लिया। अंकित सेना की 311 मेड रेजिमेंट में 2019 को भर्ती हुआ था। सेना कार्यालय से सोमवार को शहीद की पार्थिव देह घर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Ankit, a soldier of Gaddi Kheri village of Rohtak, Haryana, was martyred
शहीद अंकित का अपनी मां के साथ फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शादी के पवित्र बंधन में बंधने के चार माह बाद ही हरियाणा के रोहतक के गांव गद्दी खेड़ी का लाडला अंकित देश के लिए शहीद हो गया। सेना की 311 मेड रेजिमेंट में वर्ष 2019 में परिवार का यह पहला सदस्य भर्ती हुआ था। मां सुदेश से दो दिन पहले फोन पर हुई बातचीत में दिवाली पर छुट्टी लेकर घर आने की बात कही थी। किसे पता था कि अंकित इस तरह दिवाली से पहले ही तिरंगे में लिपट कर घर पहुंचेगा। उसके जाने से पूरे परिवार व गांव में शोक है।

विज्ञापन


गद्दी खेड़ी निवासी शहीद के छोटे भाई दीपक ने बताया कि बड़ा भाई अंकित परिवार का पहला फौजी है। देश के लिए शहीद होकर हम सबका मान बढ़ा दिया है। वह लेह-लद्दाख में तैनात था। उसके जाने से परिवार ही नहीं, पूरे गांव में शोक है। रिश्तेदार व ग्रामीण परिजनों का ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। सभी को अंकित की पार्थिव देह का इंतजार है। सेना कार्यालय से पता लगा कि सोमवार को पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा। इसके बाद सैनिक सम्मान से शहीद के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


सेना में 2019 में हुआ भर्ती, खेल में था बेजोड़
गद्दी खेड़ी निवासी अंकित वर्ष 2019 में सेना में भर्ती हुआ था। इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। कई साल की मेहनत के बाद परिवार का पहला सदस्य सेना में भर्ती हुआ था। उसे 311 मेड रेजिमेंट में जगह मिली थी। वह खेलों में बेजोड़ था। सेना की ओर से खेलों में हिस्सा लेकर पदक भी लाया। वह 400 व 800 मीटर दाैड़ के अलावा बॉक्सिंग व राफ्टिंग भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह पूर्व नरेला की प्रीति से हुई थी शादी
अंकित की शादी करीब चार माह पूर्व नरेला, दिल्ली की प्रीति से हुई थी। शादी के बाद परिवार में नई खुशियां आई थीं। उसके अचानक इस तरह जाने से ये खुशियां बिखर कर रह गई हैं। इससे करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसके के पिता जसबीर की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार का बोझ अंकित के कंधों पर था। अब परिवार में उसकी पत्नी, मां व छोटा भाई है। शादी से पहले उसने खुद मकान बनवाया था। छोटे भाई को भी आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed