फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anjali Sehrawat topped the women's category, while Vijender Ahlawat entered the top 10 in the men's category.

Rohtak News: अंजली सहरावत महिला वर्ग में शीर्ष पर, पुरुष वर्ग में टॉप 10 में पहुंचे विजेंद्र अहलावत

Sun, 05 Apr 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Anjali Sehrawat topped the women's category, while Vijender Ahlawat entered the top 10 in the men's category.

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव में डाले गए प्रथम वरीयता की वोटों की शनिवार को भी मतगणना जारी रही। रोहतक से महिला वकील अंजली सहरावत महिला वर्ग में पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में शीर्ष पर बनी हुई हैं। वे बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो की भांजी हैं। पुरुष वर्ग में काउंसिल के पूर्व चेयरमैन व रोहतक से वकील विजेंद्र अहलावत टॉप 10 में पहुंच गए हैं।
अब रविवार को हरियाणा के यमुनानगर व पंजाब के संगरूर बार के मतों की गणना होगी। इसके बाद दूसरे दौर की मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने पर पुरुष वर्ग से टॉप 18 प्रत्याशी व महिला वर्ग से टॉप पांच प्रत्याशी बार काउंसिल के सदस्य के तौर पर चुने जाएंगे।
विज्ञापन

बार काउंसिल के चुनाव के लिए 18 मार्च को मतदान हुआ था। उसी दिन रोहतक बार में भी उसी दिन कुल 4165 वोटों में से 2899 वोट डाले गए थे। चुनाव में रोहतक बार से जुड़े वकील बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र अहलावत, अंजली सहरावत, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, बलवान सुहाग, योगेश शर्मा व दिव्या दहिया मैदान में रहीं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में चंडीगढ़ बार काउंसिल के कार्यालय में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ में मिले रोहतक के प्रत्याशियों को अब तक वोट

प्रत्याशी वोट
विजेंद्र अहलावत 1558
अंजली सहरावत 1102
बलवान सुहाग 471
रणबीर ढाका 453
दिव्या दहिया 31
योगेश शर्मा 10

नोट : यह परिणाम प्रथम वरीयता का है। दूसरी वरीयता की मतगणना होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed