फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anjali, Muskaan and Neeru Khatri reach the finals of the National Boxing Championship

अंजलि, मुस्कान व नीरु खत्री नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची

Mon, 11 Jul 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Anjali, Muskaan and Neeru Khatri reach the finals of the National Boxing Championship
रोहतक। चेन्नई में आयोजित यूथ वूमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले की तीन महिला खिलाड़ियों ने रविवार को हुए अलग-अलग भारवर्ग प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रुड़की गांव की खिलाड़ी अंजलि ने 52 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में राजस्थान की खिलाड़ी सीता को 4-1 के स्कोर से हराया। अंजलि दो बार स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

कोच नवीन खोखर ने बताया कि राजीव गांधी खेल परिसर में वर्षों से अभ्यास कर रही मुस्कान बेनीवाल ने रविवार को हुए 75 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में दिल्ली की खिलाड़ी दीक्षा को 5-0 से हराया। मुस्कान जॉर्डन में आयोजित हुए यूथ एशियन चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता हैं। इसी वर्ष यूथ स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। ईस्माइला गांव की बेटी नीरु खत्री ने 54 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। वहीं 50 किलोग्राम भारवर्ग खिलाड़ी कुसुम सेमीफाइनल मैच में हार गई। हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी खिलाड़ियों को पदक दिया जाता है। इसलिए कुसुम को कांस्य पदक मिला। सोमवार को सभी भारवर्ग की प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच होंगे।
विज्ञापन

पदक विजेताओं को मिलेंगी ये सुविधाएं
रुड़की गांव में स्थित शहीद बैतून सिंह स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच विजय हुड्डा ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी खिलाड़ियों को पदक दिया जाता है। सभी भारवर्गों के लिए दो सेमीफाइनल मैच होते हैं। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक दिया जाता है। प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाली सभी खिलाड़ियों को इंडिया कैंप में शामिल कर सरकारी कोच द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख पचास हजार रुपये, रजत विजेता को एक लाख रुपये व कांस्य पदक विजेता को पचास हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed