फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anjali first in poster making competition

Rohtak News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम

Tue, 26 Nov 2024 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Anjali first in poster making competition
26सीटीके07....एमडीयू के राधा कृष्णा सभागार में मंगलवार को संविधान दिवस में छात्रा  को सम्मानित
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार को संविधान दिवस पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी व रामचन्द्र जांगड़ा ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं का समन्वयन प्रो. विनीता शुक्ला तथा डाॅ. सुनीता सैनी ने किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय सांपला की अंजलि ने प्रथम तथा काजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एमडीयू के दृश्य कला विभाग की नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में एमडीयू के सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी की प्रियंका ने प्रथम, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की रीतू ने दूसरा तथा दृश्य कला विभाग की स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, निदेशक युवा कल्याण डा. प्रताप राठी, एडीसी नरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed