फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Animal Husbandry Department is flouting the orders of the government, not making public the figures of dead pigs

सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा पशुपालन विभाग, मृत सूअरों के आंकड़े नहीं कर रहा सार्वजनिक

Mon, 22 Aug 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department is flouting the orders of the government, not making public the figures of dead pigs
रोहतक। अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का संक्रमण फैलने से रोकने के बजाय पशुपालन विभाग पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा है। सड़कों पर रोजाना मृत सूअर मिल रहे हैं। लेकिन पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार दर्ज रिपोर्ट में मामलों की संख्या शून्य है। ऐसा में विभाग सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। इतना ही नहीं पशुपालन विभाग सरकार के आदेशों के अनुसार मृत सूअरों के आंकड़े भी सार्वजनिक नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने सूअरों में फैली बीमारी व उनके मरने की संख्या को देखते हुए रविवार को नगर निगम के साथ आपात बैठक बुलाई। इसमें पशु चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही निगम कर्मचारियों को मृत सूअरों को दफनाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। गौरतलब है कि जिले में 65 पशु चिकित्सकों के पद हैं इन पर 50 पशु चिकित्सक ही कार्यरत हैं। शेष पद रिक्त पड़े हैं। इस मामले पर पशुपालन विभाग कोई भी डाटा सार्वजनिक करने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन

मृत सूअरों को दफनाने में जुटी नगर निगम टीम
नगर निगम के सीएसआई सुंदर सिंह ने बताया कि निगम टीम पिछले कई दिनों से रोजाना सैकड़ों मृत सूअरों को उठाकर विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार दफना रही है। इस काम में बुल्डोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रयोग किया जा रहा है। शनिवार को निगम टीम ने 100 से ज्यादा सूअरों को दफनाया है। रविवार को 30 सूअरों को दफनाया गया। मृत सूअर पुरानी सब्जी मंडी, श्याम कॉलोनी, कुताना बस्ती, जींद रोड, बांगड़ सिनेमा पुल के नीचे, हिसार रोड, शास्त्री नगर, शिव नगर, भिवानी रोड व अन्य इलाकों में पाए जा रहे हैं। नगर निगम ने टोल फ्री नंबर 18001805007 जारी किया हुआ है। इस नंबर पर रोजाना करीब दस शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के आदेशों का पालन नहीं
हरियाणा सरकार के अदेशानुसार पशुपालन विभाग को जिले में संक्रमित व मृत सूअरों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करनी अनिवार्य है। लेकिन जिला स्तर पर विभाग ऐसा कोई डाटा डालने से बच रहा है। विभाग आमजन से तथ्य छिपाने पर लगा हुआ है। यही नहीं नगर निगम ने मृत सूअरों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर तो जारी कर दिया है, लेकिन सूअर पालकों को मदद लेने के लिए उपनिदेशकों के नंबर जारी किए गए हैं। इसमें से अधिकांश बंद रहते हैं या उठाए जाते हैं तो व्यस्त होने की बात कह कर फोन काट दिया जाता है।
रविवार को मृत मिले सूअरों की संख्या -
क्षेत्र संख्या
पुरानी सब्जी मंडी 5
बांगड़ पुल 1
शास्त्री नगर 5
शिव नगर 1
भिवानी रोड 13
जींद रोड 5
कुल 30
वर्जन -
नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है। सूचना के आधार पर निगम टीम मृत सूअरों को उठाकर दफन कर रही है। किसी भी शहरवासी को मृत सूअर दिखे तो वह हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत फोन कर सूचना दे सकता है। पहरावर स्थित निगम की गोशाला में लंपी चर्म रोग के मद्देनजर रोजाना फॉगिंग करवाई जा रही है।
- डॉ. नरहरि बांगड़, नगर आयुक्त
वर्जन
जिले की रिपोर्ट निल, तीन हजार वैक्सीन की डोज मंगवाई
जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों की रिपोर्ट जीरो है। सूअरों में स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए तीन हजार वैक्सीन की डोज की मांग की है। बस्तियों में घूमने वाले सूअरों की पशु चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है। जिले में 65 पशु चिकित्सकों के पद हैं। इनमें 50 पशु चिकित्सक कार्यरत हैं अन्य पदों पर अतिरिक्त कार्यभार सौंप रखा है।

- डॉ. सूर्या खटकड़, उप निदेशक, पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग
बॉक्स -
लंपी चर्म रोग की रोकथाम के लिए करीब 10 हजार गोवंश को लगाई गई वैक्सीन
लंपी चर्म रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए गोवंशों को गॉट पॉक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार तक जिले के करीब 10 हजार गोवंशों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. सूर्या खटकड़ ने बताया कि पहले सीमावर्ती गांवों व गोशालाओं में वैक्सीन लगाई जा रही हैं। जिले में अभी तक लंपी चर्म रोग वायरस का कोई मामला नहीं मिला है। वैक्सीन की 40 हजार डोज की मांग की गई है। कमजोर व पहले से बीमार गोवंशों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही। जल्द ही सभी गोवंशों को वैक्सीन लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed