फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anil Kapoor's daughter, Reha's Veeruddin's Wedding, Now Controversy, rohtak film

अनिल कपूर की बेटी रेहा की फिल्म वीरे की वेडिंग राेहतकी साेच, अब विवाद

Sat, 11 Mar 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 11 Mar 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor's daughter, Reha's Veeruddin's Wedding, Now Controversy, rohtak film
anil kapoor

विज्ञापन

शहर के प्रोड्यूसर डॉ. राजेश बख्शी फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और उनकी बेटी के खिलाफ कोर्ट जा सकते हैं। डॉ. बख्शी का आरोप है कि अनिल कपूर की बेटी ने उनकी फिल्म का शीर्षक अपने नाम करवा लिया है। फिलहाल, मामला इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन में चल रहा है।

इस संबंध में जल्द ही अनिल कपूर और बख्शी की बैठक होने वाली है। बख्शी का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर अपनी फिल्म का नाम नहीं बदलेंगे। यदि एसोसिएशन ने उनकी नहीं सुनी तो वह कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन


शहर के प्रेम नगर निवासी डॉ. राजेश बख्शी ने बताया कि उन्होंने वर्ष जून-2016 में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन में वीरे की वेडिंग नामक शीर्षक और ट्रेडमार्क का पंजीकरण कराया था। इस फिल्म में अभिनेता जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बख्शी का कहना है कि अनिल कपूर की बेटी रेहा कपूर ने वीरे दी शादी के नाम से शीर्षक का पंजीयन करवाया था। उनकी फि ल्म में करीना कपूर और उनकी बहन सोनम कपूर के शामिल होने की बात चल रही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म शुरू नहीं हो सकी। बख्शी का आरोप है कि बाद में रेहा ने अपनी फि ल्म का शीर्षक बदलकर वीरे की वेडिंग कर लिया। जबकि बख्शी की फिल्म का शीर्षक भी वीरे की वेडिंग है।

 

बख्शी का कहना है कि उन्होंने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन में इसकी शिकायत की है। एसोसिएशन ने दोनों पक्षों को आपस में बात करके मामले को निपटाने की बात कही है। जल्द ही इस संबंध में बख्शी और अनिल कपूर की बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed