फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Angry students lock the MDU gate for asking questions from outside the syllabus

सिलेबस से बाहर से प्रश्न पूछने पर गुस्साए छात्रों ने एमडीयू गेट पर जड़ा ताला

Wed, 06 Jul 2022 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Angry students lock the MDU gate for asking questions from outside the syllabus
एमडीयू में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते इनसो के छात्र। संवाद
एमडीयू की हो रही सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के बीच मंगलवार को बीए छठे सेमेस्टर के हिंदी विषय की परीक्षा में प्रश्न सेलेबस से बाहर पूछने पर छात्रों ने जमकर विरोध किया। प्रश्न पत्र देखकर चकराए छात्रों ने शिक्षकों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ देर बाद छात्र इकट्ठे होना शुरू हो गए। गुस्साए छात्रों ने एमडीयू के गेट नंबर दो पर विरोध स्वरूप ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

छात्रों के समर्थन में आए इनसो नेता दीपक मलिक ने बताया कि छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही परीक्षा नियंत्रक बीएस सिंधु मौके पर पहुंचे और छात्रों की बात सुनी। परीक्षा नियंत्रक ने पेपर को रद्द करने की घोषणा की और छात्रों की मांग पर प्रश्न पत्र तैयार करने वाली कमेटी पर उचित कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर जाट कॉलेज के छात्र मोहित सांगवान, चिराग डीघल, मोहित सैनी, सुशील सहरावत, अमित सांगवान, जयदीप डीघल, अजय, अभिषेक, विनय भारद्वाज, प्रयास, सात्विक जांगड़ा, अमनदीप, शिरवाज जुई आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed