फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Angry farmers blocked the road due to non-procurement of paddy in Rohtak

रोहतक: किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर लगा दीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तो हरकत में आया प्रशासन, मंडी में पड़ा सारा धान खरीदेगी सरकार

Wed, 10 Nov 2021 06:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 06:26 AM IST
सार

  • मार्केटिंग बोर्ड के सीए ने दी 18 हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद के आदेश
  •  देर शाम जारी किए गए गेट पास, साथ ही खरीद भी हो गई शुरू

विज्ञापन
Angry farmers blocked the road due to non-procurement of paddy in Rohtak
किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर रोड पर खड़ी कीं ट्रैक्टर ट्रालियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकार ने साफ कर दिया है कि मंडी में जितना भी पीआर धान पड़ा है, वह सारा खरीदा जाएगा। दो दिनों से खरीद न होने से नाराज किसानों ने हरियाणा के रोहतक में लघु सचिवालय के बाहर सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर एक तरफ सड़क जाम कर दी और धरना दिया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड के सीए ने मंडी में पड़ा 18 हजार क्विंटल धान खरीदने की अनुमति दे दी। देर शाम मंडी में गेट पास जारी हो गए और खरीद भी शुरू हो गई। इस दौरान करीब साढ़े चार घंटे तक लघु सचिवालय के बाहर एक साइड की सड़क पर आवाजाही बंद रही। पुलिस ने दूसरी साइड से ट्रैफिक निकाला।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने 4 से 7 नवंबर तक पीआर धान की खरीद न करने के आदेश दिए थे। लेकिन 8 नवंबर को भी खरीद नहीं हुई, 9 नवंबर को भी किसान धान लेकर मंडी पहुंचे तो किसी के पास कोई जवाब नहीं था। किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह और भाकियू के प्रधान चांद सिंह कुंडू की अगुवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर दोपहर करीब 12 बजे लघु सचिवालय पहुंच गए। किसानों ने लघु सचिवालय के सामने एक तरफ की सड़क जाम कर दी। पुलिस ने आनन-फानन में दूसरे साइड से वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन


कई बार अधिकारियों ने किसानों से बात कर आवाजाही बहाल करने को कहा, पर वे नहीं माने। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार की तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन आखिर उन्हें ही दखल देना पड़ा। उन्होंने हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड के सीए से बात की। इस दौरान मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने फीडबैक दिया कि मंडी में करीब 18 हजार क्विंटल पीआर धान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः Kisan Andolan : एसकेएम का एलान- 29 नवंबर को टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से संसद भवन कूच करेंगे किसान

इसके बाद सीए ने सारा 18 हजार क्विंटल धान खरीदने की अनुमति दी। एसडीएम राकेश सैनी ने धरनास्थल पर आकर किसानों को इसकी जानकारी दी। किसानों ने फिर पूछा कि खरीद शुरू होगी या नहीं। एसडीएम सैनी ने जवाब दिया कि होगी। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे धरना खत्म हुआ और सड़क पर आवाजाही बहाल हो सकी। उसके साथ ही मंडी में भी गेट पास जारी होने का काम शुरू हो गया। देर शाम पीआर धान की खरीद भी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed