{"_id":"6aa7117260d2caf53f08742b","slug":"angered-by-the-reduction-in-counter-duty-hours-roadways-bus-employees-staged-a-road-blockade-rohtak-news-c-17-roh1019-920381-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोडवेज बसों का काउंटर समय घटने से गुस्साए कर्मचारियों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोडवेज बसों का काउंटर समय घटने से गुस्साए कर्मचारियों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज कर्मचारियों ने रविवार करीब 2:30 बजे अंतरराज्यीय व अंतर जिला काउंटर को संयुक्त करने के विरोध में बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। यूनियनों का कहना है कि दोनों काउंटरों को इकट्ठा करने से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों को कम समय मिलेगा। इससे रोडवेज के राजस्व में भी घाटा होगा।
कर्मचारी पांच बजे तक परिसर में बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के चलते यात्रियों को परेशानी झलनी पड़ी।
यात्री बसों के इंतजार में बैठे रहे। देर शाम तक अड्डे से बसों का संचालन ठप रहा। कर्मियों ने बसों को रोकने के लिए बस को बीच में खड़ा कर दिया था।
वहीं, कर्मचारी यूनियन ने आदेश वापस न लेने पर प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। रोडवेज कर्मचारी बीते दिनों से क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से अंतरराज्यीय काउंटर-4 और अंतर जिला काउंटर-5 को संयुक्त करने का विरोध कर रहे हैं।
इसके अलावा रोडवेज यूनियनों का कहना है कि दोनों काउंटरों से निजी बसों का संचालन होने से रोडवेज की सेवाएं प्रभावित होंगी और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस मामले को लेकर 9 सितंबर 2026 को परिवहन विभाग और रोडवेज डिपो के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी।
विज्ञापन
बैठक में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त भी शामिल थे। परिवहन आयुक्त ने जुलाई 2024 के आदेश को निरस्त कर दिया था। रविवार को फिर परिवहन आयुक्त ने उस आदेश को वापस ले लिया।
काउंटर नंबर-4 से रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर के लिए चलती हैं रोडवेज बसें
कर्मचारी काउंटर नंबर-4 को अंतरराज्यीय व लंबे मार्गों के लिए बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।
यहां से रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर, कोटा और बालाजी मार्ग के लिए बसें जाती हैं, जबकि काउंटर नंबर-5 से झज्जर के लिए निजी बसें संचालित होती हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने 24 जुलाई 2024 को दोनों को एक करने के आदेश दिए थे।