फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anger among Khaps over not giving farewell to former Governor Satyapal with state honours

Rohtak News: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल को राजकीय सम्मान से विदाई न देने पर खापों में रोष

Sun, 10 Aug 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Anger among Khaps over not giving farewell to former Governor Satyapal with state honours
रोहतक के सनसिटी में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक सभा में मौजूद खाप पंचायतों की को - फोटो : SAMVAD
रोहतक। शहर के सनसिटी में शनिवार को रोहतक, सोनीपत व झज्जर जिलों की खाप पंचायतों की कोर कमेटी ने शोक सभा की। सभी ने पूर्व राज्यपाल चौधरी सत्यपाल मलिक के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री व पांच राज्यों के राज्यपाल रहे चौधरी सत्यपाल मलिक को सर्वखाप ने श्रद्धांजलि दी। खापों ने पूर्व राज्यपाल के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई न देने पर रोष प्रकट किया। सर्व खाप संयोजक चौधरी महेंद्र सिंह नांदल इसकी अध्यक्षता की।
विज्ञापन

खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि संसार से विदा होने के बाद पार्थिव शरीर को दुश्मन भी कंधा व श्रद्धांजलि देने पहुंच जाता है। अंतिम संस्कार के समय हर व्यक्ति का मन निर्मल और निष्कपट होता है। केंद्रीय सरकार ने पूर्व राज्यपाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार न कर उनका अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसानों, मजदूरों और कमरे वर्ग में मायूसी और नाराजगी है। खाप 84 प्रधान हरदीप अहलावत ने कहा कि सरकार का पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ व्यवहार भी निराशाजनक है। जिस दिन से वह पदमुक्त हुए हैं, उस दिन के बाद उनकी कोई स्टेटमेंट या आवाज नहीं सुनाई दी है।

शोक सभा में हुड्डा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, मलिक खाप प्रवक्ता जगबीर मलिक, धर्मपाल सिंह राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह व जगबीर हुड्डा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed