फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   An independent company will be formed to promote startups in Supwa.

Rohtak News: सुपवा में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए बनेगी स्वतंत्र कंपनी

Tue, 24 Mar 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
An independent company will be formed to promote startups in Supwa.
रोहतक। दादा लख्मी चंद प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्र कंपनी स्थापित करने का फैसला लिया गया है। इसका गठन कंपनी अधिनियम के सेक्शन-8 के तहत होगा। इस प्रस्ताव को यूनिवर्सिटी की कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बैठक में मंजूरी मिली।
विज्ञापन

कंपनी यूनिवर्सिटी के छात्रों और शोधार्थियों के इनोवेटिव आइडिया को स्टार्टअप में बदलने के लिए आर्थिक सहायता देने का काम करेगी। साथ ही स्टार्टअप को शुरुआती स्तर से विकसित कर उन्हें बाजार तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


दो सीनियर फैकल्टी होंगे निदेशक
कंपनी के संचालन के लिए दो वरिष्ठ फैकल्टी को निदेशक नियुक्त किया जाएगा। ये निदेशक स्टार्टअप को मेंटरशिप देने के साथ-साथ उन्हें इंडस्ट्रियल सपोर्ट और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएंगे ताकि स्टार्टअप सफलतापूर्वक आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीपीआईआईटी मान्यता से लेकर टैक्स छूट तक मिलेगी सहायता
कुलपति डॉ. अमित आर्य ने बताया कि कंपनी स्टार्टअप को केंद्रीय उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग से मान्यता दिलाने, टैक्स में छूट दिलाने और अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी करेगी। इसके अलावा स्टार्टअप को मजबूत करने के लिए यूनिवर्सिटी में इनक्यूबेटर और इनोवेशन लैब भी स्थापित होगी। मेंटरशिप प्रोग्राम, प्रतियोगिताओं के जरिए स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा और उन्हें सीधे बाजार से जोड़ने में मदद की जाएगी।

10 साल का होगा कार्यकाल, छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा फोकस
कंपनी का प्रारंभिक कार्यकाल 10 वर्ष तय किया गया है। भविष्य में समीक्षा के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें नौकरी खोजने के बजाय रोजगार देने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed