{"_id":"660721533327b2788b0034b7","slug":"an-elderly-man-who-fell-from-a-passenger-vehicle-died-during-treatment-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109067-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सवारी गाड़ी से गिरने वाले बुजुर्ग का इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सवारी गाड़ी से गिरने वाले बुजुर्ग का इलाज के दौरान हुई मौत
Sat, 30 Mar 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास।क्षेत्र के गांव झाड़ली स्थित रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी से वीरवार को गिरने से घायल हुए 67 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। मृतक की पहचान भिवानी के नया बाजार निवासी सुखबीर के तौर पर हुई है।
पीजीआई से सूचना मिलने पर जीआरपी चरखी दादरी टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक सुखबीर अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जो शादीशुदा है। मृतक के भतीजे अमित तंवर के बयान पर पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की है। राजकीय रेलवे पुलिस चरखी दादरी के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि झाड़ली स्टेशन मास्टर से वीरवार को शाम को सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 14715 हिसार से चलकर जयपुर की तरफ जाने वाली सवारी गाड़ी से एक व्यक्ति स्टेशन से एक किलोमीटर पहले चरखी दादरी की तरफ अपलाइन पर गिर गया है। उसकी हालत बहुत गंभीर बताई गई थी। गंभीर हालत में घायल को झज्जर नागरिक अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया।