फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   An effort organization celebrated Environment Day by planting trees.

Rohtak News: एक प्रयास संस्था ने पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया

Wed, 05 Jun 2024 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
An effort organization celebrated Environment Day by planting trees.
05सीटीके11... एक प्रयास संस्था द्वारा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में पौधरोपण किया गया। संवाद
रोहतक। बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एक प्रयास संस्था ने पौधरोपण किया। संस्था के अध्यक्ष संजीत कबलाना की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। छात्रों को पौधों की देखभाल के लिए शपथ भी दिलवाई गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समस्त विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से गुजर रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। यदि विश्व की मानव जाति को सुरक्षित रखना है तो हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने होंगे। अपने जीवन काल में हर इंसान एक पौधा जरूर लगाएं। वृक्ष बनने तक उसकी सेवा करें। संस्था की महासचिव निधि ने कहा कि बिगड़ते वातावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। कुदरत ने हमें जीवन के लिए सबसे बहुमूल्य चीज ऑक्सीजन की अहमियत समझा दी है। कोविड महामारी नहीं आती तो इस मूल्यवान वस्तु की कदर नहीं होती। इस बार गर्मी में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया। यही हालात रहे तो आने वाले समय में गर्मी और सताएगी। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण अति आवश्यक है। इस मौके पर अंकुश दुहन, साहिल, अमित, सरिता, अमन, प्रवीन दलाल, रोहित, कपिल हुड्डा और इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed