फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   An atmosphere of panic after the incident of fighting in the bullion market

Rohtak News: सराफा बाजार में मारपीट की घटना के बाद से दहशत का माहौल

Wed, 06 Dec 2023 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
An atmosphere of panic after the incident of fighting in the bullion market
रोहतक। सराफा व्यापारी के साथ दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले के बाद से सराफा बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है। व्यापारी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है। मंगलवार को बाजार में हर किसी की जुबान पर घटना से संबंधित बात ही चर्चा में रही। वहीं व्यापारियों की मांग है कि प्रशासन बाजार में पुलिस की गश्त व एक रेगुलर पीसीआर यहां पर लगवाएं, ताकि व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को सुनारो वाली गली में दो महिलाओं व दो युवकों ने दुकान में घुसकर एक सराफा कारोबारी के साथ मारपीट कर दी। वहीं कारोबारी ने अपने छोटे भाई जिसकी मृत्यु हो चुकी है के साथ रुपये के लेन देन के पुराने मामले में मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने कारोबारी नरेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमला करने वाली महिला को भी सिर में गंभीर चोट आई हुई है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला द्वारा पहले भी कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जिसमें वह बेकसूर साबित हो चुके है।
विज्ञापन

कारोबारियों से बातचीत
दिन के समय इस तरह से हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते है। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन को जल्द सुरक्षा मुहैया करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक वर्मा, सराफा व्यापारी

बाजार से रोजाना हजारों ग्राहक सोना व चांदी खरीदने के लिए आते है। इस तरह की घटना से ग्राहक भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करता है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि वह आगे इस तरह की घटना का अंजाम न दे सकें।

आशीष, सराफा व्यापारी

प्रशासन की तरफ से बाजार में सीसीटीवी तक नहीं लगाए गए है। व्यापारियों ने अपने खर्चें से ही सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगवा रखे है। सुरक्षा गार्ड कभी कभार ही तीन से चार दिन में एक बार चक्कर लगाकर वापस चले जाते है।
जयंत वर्मा, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed