{"_id":"6a39a55f61d226c0d300ccd2","slug":"an-anti-social-element-set-fire-to-two-tea-stalls-a-typists-shop-and-a-juice-corner-rohtak-news-c-17-roh1019-876640-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: असामाजिक तत्व ने दो टी-स्टॉल, टाइपिस्ट की दुकान और जूस काॅर्नर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: असामाजिक तत्व ने दो टी-स्टॉल, टाइपिस्ट की दुकान और जूस काॅर्नर में लगाई आग
विज्ञापन
11-रोहतक स्थित कोर्ट रोड पर टी स्टॉल में लगी आग के बाद जला सामान। संवाद
रोहतक। असामाजिक तत्वों ने सोमवार तड़के साढ़े चार बजे ट्रेजरी कार्यालय के बाहर व छोटूराम चौक पर दो टी-स्टॉल, टाइपिस्ट की दुकान व जूस काॅर्नर में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने सूचना पाकर आग पर काबू पाया।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शक है कि एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत नहीं मिली है।
ट्रेजरी कार्यालय के सामने चाय की दुकान चलाने वाले मोहित ने बताया कि उन्हें सुबह 6 बजे सूचना मिली कि किसी ने अस्थायी दुकान में आग लगा दी है इससे उनका डेढ़ लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी है।
विज्ञापन
एक युवक ट्रेजरी कार्यालय में जाता दिखाई दे रहा है। जैसे ही वह बाहर आया तो आग भड़क गई। वहीं, दीलू दहिया ने बताया कि उन्होंने टाइप की अस्थायी दुकान बना रखी थी जो चपेट में आने से नष्ट हो गई। तीसरे दुकानदार मोनू ने बताया कि उनकी जूस की दुकान जलकर नष्ट हुई है। उधर, छोटूराम चौक व केनरा बैंक के पास भी आग लगाई गई है।
वर्जन
घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दुकान के पास के तार भी जले हुए हैं। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दुकानदारों ने अभी लिखित में शिकायत नहीं दी है।
-नरेश राठी, आर्य नगर थाना प्रभारी