{"_id":"691256264f9bbb4b7c084ee5","slug":"an-80-year-old-tree-was-cut-down-without-permission-in-karaur-rohtak-news-c-17-roh1020-760055-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कारौर में बिना अनुमति के काटा 80 साल पुराना पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कारौर में बिना अनुमति के काटा 80 साल पुराना पेड़
विज्ञापन
कारोर गांव के मंदिर में काटा गया पुराना नीम का पेड़। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। कारौर गांव में बिना किसी विभागीय व प्रशासनिक अनुमति के पेड़ काटने का मामला आया है। ग्रामीणों ने पुराने नीम के पेड़ को काटने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना कि सरपंच की ओर से की गई इस गैर कानूनी गतिविधि पर कार्रवाई होनी चाहिए।
ग्रामीण महिला बबीता ने बताया कि सरपंच ने 2 नवंबर को बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के 80 साल पुराना पेड़ काट दिया है। यह पर्यावरण का नुकसान होने के साथ-साथ मानव जीवन का भी नुकसान है। मंदिर परिसर के अंदर होने से पुराना नीम का पेड़ आस्था का भी प्रतीक था जिसे काटा जाना सही नहीं था।
बबीता ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय में पेड़ काटने के प्रकरण में शिकायत दी है। वहीं, ग्रामीण राकेश का कहना कि इससे पहले भी छोटे जोहड़ पर पुराने पेड़ काटे जा चुके हैं लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद