{"_id":"6a09da1cdbc8c5e4c60bb7e3","slug":"amit-became-the-state-president-of-all-iti-contract-instructors-association-rohtak-news-c-17-roh1020-857901-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सर्व आईटीआई अनुबंध अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सर्व आईटीआई अनुबंध अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने अमित
Sun, 17 May 2026 08:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 17 May 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। बस स्टैंड स्थित पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में रविवार को सर्व आईटीआई अनुबंध अनुदेशक संघ हरियाणा ने प्रदेशस्तरीय बैठक की। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके सर्वसम्मति से नई का गठन किया गया। अमित ढिल्लो को इसका प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
ढिल्लों ने बताया कि बैठक के दौरान यूनियन की ओर से अब तक किए गए संघर्षों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के कार्यों में हुए सभी खर्चों का पूरा हिसाब-किताब पूर्ण पारदर्शिता के साथ उपस्थित साथियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में आईटीआई किलोई से संजय मुंडे प्रदेश महासचिव, आईटीआई हसनगढ़ से जितेंद्र बड़क उपाध्यक्ष, आईटीआई बालसमंद से दयाराम कोषाध्यक्ष, आईटीआई हिसार से मोहन सुथार प्रेस प्रवक्ता, आईटीआई मातनहेल से संदीप रोहिला व पानीपत आईटीआई से मंदीप, कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन
अमित ने बताया कि गनौर आईटीआई से कर्मबीर सिंह को रोहतक के जोन प्रधान, अंबाला आईटीआई से दिलबाग सिंह को अंबाला जोन प्रधान, आईटीआई पानीपत से महेंद्र राठौड़ व मातनहेल से कमलजीत को संगठन की लीगल टीम में शामिल किया गया।
बैठक में कर्मचारियों ने संगठन की एकता, मजबूती एवं कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।