फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ambala youth arrested on charges of fraud of Rs 1 crore 20

Rohtak News: एक करोड़ 20 फर्जीवाड़े के आरोप में अंबाला का युवक गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ambala youth arrested on charges of fraud of Rs 1 crore 20
रोहतक। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक करोड़ 20 लाख की धोखाधड़ी के केस में अंबाला के युवक प्रवीण को गिरफ्तार किया है। फर्जीवाड़े के बाद सदमे में आकर पीड़ित के बेटे ने सैमाण निवासी हिमांशु ने आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 21 फरवरी 2021 को सैमाण गांव के युवक हिमांशु का शव महम में ज्ञानी चोर की बावड़ी के पास कुंए में मिला था। मौके से मोबाइल फोन, कपड़े व सुसाइड नोट मिला था। मृतक के भाई अतुल ने शिकायत दी थी कि उसके पिता के साथ 2016 में एसबीआई इंशोरेंस के नाम पर एक करोड 20 लाख का फ्रॉड हुआ था, जिसके बाद से उसका भाई हिमांशु सदमे में रहता था। इसके चलते ही उसने आत्महत्या की है। महम थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण निवासी अंबाला कैंट को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने केस में 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed