फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amar Ujala Gaon Mahotsav: Agriculture Minister said - Government is buying 14 crops at minimum support price

अमर उजाला गांव महोत्सव: कृषि मंत्री, बोले- 14 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही सरकार

Sun, 10 Mar 2024 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 08:59 PM IST
सार

अमर उजाला गांव महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसान उत्पादन के साथ प्रोसेसिंग भी करें। उन्होंने कोरोना काल में किसानों के योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
Amar Ujala Gaon Mahotsav: Agriculture Minister said - Government is buying 14 crops at minimum support price
कार्यक्रम में संबोधित करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार 14 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। फसलों के भाव में भी बढ़ोतरी की गई है। प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए भी सरकार निरतंर कार्य कर रही है। यह बात कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने पुराना आईटीआई मैदान में अमर उजाला गांव महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान कृषि उत्पादन करने के साथ अपनी उपज को प्रोसेसिंग कर बाजार में लेकर आएं। ऐसा करने से किसानों को और अधिक लाभ होगा। यह कहना है का। उन्होंने किसानों से परंपरागत खेती के साथ बाजार की जरूरत मुताबिक फसलों का उत्पादन करने की अपील की।
विज्ञापन


कृषि व किसान को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में देश के किसानों ने अपनी मेहनत के बलबूते पर देश की अर्थव्यवस्था को ताकत देने का काम किया। यह एक ऐसा समय था, जब पूरी दुनिया हिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट के समय में किसानों की ओर से दिया गया योगदान सदैव याद रखा जाएगा। पूरी दुनिया में कृषि से बढ़कर कोई व्यवसाय नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। पिछले दिनों दिवंगत चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

सरकार की योजनाएं गिनवाईं
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसान हित में अनेक तरह की योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। इसी प्रकार से पशुपालन के लिए भी योजनाएं क्रियान्वित की गई है। दस लाख से भी ज्यादा पशुओं का बीमा किया गया है। पशु क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। पशुओं का घर पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए एंबुलेंस सेवा आरंभ की गई है। गन्नौर में देश की सबसे बड़ी मंडी का निर्माण किया जा रहा है। इससे सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।


इस मौके पर कृषि क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों को सम्मानित किया गया। इस मैके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed