{"_id":"6251e0ed3bf2fb6b62222fea","slug":"alumni-gave-rs-2-crore-for-better-operation-of-mdu-rohtakcity-news-rtk6434721198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू के बेहतर संचालन के लिए पूर्व छात्रों ने दिए 2 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू के बेहतर संचालन के लिए पूर्व छात्रों ने दिए 2 करोड़ रुपये
विज्ञापन
एमडीयू के टैगोर सभागार में आयोजित पुर्व छात्र मिलन समारोह में मंच पर संबोधित करते सीएम मनोहर लाल
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एमडीयू में शनिवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दुनिया भर के विवि के पूर्व विद्यार्थियों ने ऑनलाइन भी शिरकत की। सैन्य अधिकारी, न्यायाधीश, आईएएस, आईपीएस, नेता, अभिनेता, उद्यमी, शिक्षकों समेत बड़ी संख्या में मेहमान कैंपस पहुंचे।
यहां शहर के उद्यमियों ने विवि व विद्यार्थियों के लिए करीब दो करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके अलावा पूर्व मंत्री समेत तीन लोगों ने विवि में स्कॉलरिशप व विद्यार्थी की फीस देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समारोह के मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने की।
सीएम ने कहा कि शिक्षण संस्थानों, विशेष रूप से विश्वविद्यालयों की प्रगति यात्रा में पूर्व विद्यार्थियों (एलुमनाई) की विशेष भूमिका है। पूर्व विद्यार्थी विश्वविद्यालय के विकास के लिए आर्थिक सहयोग के साथ कॅरिअर मार्गदर्शन व अन्य बौद्धिक सहयोग के लिए आगे आएं। अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- स्टैनफोर्ड, कोलंबिया, हावर्ड, ड्यूक यूनिवर्सिटी का उल्लेख करते हए उन्होंने कहा कि यहां एलुमनाई अपनी मातृ संस्थान के ढांचागत विकास समेत अन्य विकासात्मक गतिविधियों में योगदान देते हैं।
विज्ञापन
ऐसे समारोह में पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। अपने सहपाठियों, गुरुजनों से मिलकर विशेष अनुभूति होती है। यह अपने घर सरीखा लगता है। प्राचीन समय से पूर्व विद्यार्थी गुरुकुल के लिए समर्पण भाव से सहयोग करते रहे हैं। यही परंपरा आगे बढ़नी चाहिए। इस तरह के समारोह आगे भी होते रहने चाहिए। अगले वर्ष विवि पूर्व विद्यार्थियों को उनके परिवार समेत आमंत्रित करे। यह अपने आपमें अनूठा कदम होगा।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विवि की विकास यात्रा साझा करते हुए कहा कि विवि प्रगति के पथ पर अग्रसर है। समग्र रोड मैप के तहत विवि का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्ष 2025 तक एमडीयू को भारत के पहले 25 विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान सुनिश्चित कराना रहेगा। साथ ही इसी निर्धारित समय में नई शिक्षा नीति भी लागू कर दी जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मंच पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी व इमसॉर की प्रोफेसर डॉ. दिव्या मल्हान ने मंच संचालन किया। विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए। निदेशक एलुमनाई रिलेशंस प्रो. शालिनी सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय को आर्थिक सहयोग व स्कॉलरशिप देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया। कला संस्कृति क्षेत्र में उपलब्धि के लिए अभिनेता जयदीप अहलावत, हरविंदर मलिक व कॉरपोरेट क्षेत्र में योगदान के लिए एनएलसी के सीएमडी राकेश कामरा को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य कार्यक्रम में एमडीयू के पूर्व कुलपति ब्रिगेडियर ओपी चौधरी, पूर्व विद्यार्थी कुलपति बीपीएस महिला विवि खानपुर कलां प्रो. सुदेश छिक्कारा, कुलपति आईजीयू मीरपुर प्रो. जय प्रकाश यादव, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, उद्योगपति राजेश जैन, राजेंद्र बंसल समेत प्रतिष्ठित पूर्व विद्यार्थी शामिल रहे। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व मंत्री कविता जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्चतर शिक्षा आनंद मोहन शरण ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पंडित बीडीएस स्वास्थ्य एवं विज्ञान विवि की कुलपति प्रो. अनिता सक्सेना, सुपवा के कुलपति गजेंद्र चौहान, डॉ. अंबेडकर विधि विवि सोनीपत की कुलपति डॉ. अर्चना मिश्रा, आईजी ममता सिंह, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा, एमडीयू एलुमनाई एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप नारा समेत अन्य पदाधिकारी, फैकल्टी डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, विवि कर्मी, एलुमनाई एवं विद्यार्थी शामिल रहे।
कुलसचिव ने सुनाया गीता
समारोह में कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा व डीन स्टूडेंट वेलफेयर्स प्रो. राजकुमार ने गीत गाकर अपने पुराने दिनों की याद ताजा की। कुलसचिव ने, बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा व प्रो. राजकुमार ने, तेरे जैसा यार कहा, कहां ऐसा याराना, याद रखेगी दुनिया तेरा मेरा अफसाना की प्रस्तुति दी।
सेल्फी प्वाइंट रहे आकर्षण का केंद्र
विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग में आयोजित समारोह के उपलक्ष्य में कलाकृति प्रदर्शनी लगाई गई। विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी हुड्डा ने बताया कि प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की बनाई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। सिल्वर जुबली बैच के एलुमनाई पवन कुमार समेत अन्य एलुमनाई ने प्रदर्शनी का दौरा किया व विद्यार्थियों की कलाकृतियों को सराहा। डॉ. अंजलि दूहन, डॉ. राजेश चौहान, संजय कुमार समेत विभाग के अन्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संजय कुमार ने दो सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किए। ये मेहमानों के आकर्षण का केंद्र रहे।
आर्थिक मदद के लिए इन्हें किया सम्मानित
समारोह में मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के विकास व विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग करने वालों को सम्मानित किया। उद्योगपति राजेश जैन ने 1.25 करोड़ सीएसआर छात्रवृत्ति के लिए दिए। मेयर मनमोहन गोयल ने 10 लाख, ग्लोबल हरियाणा के संस्थापक बालेंद्र कुंडू ने 5 लाख इमसार विभाग के लिए, सेवा सिंह रेढु ने इनटर्नशिप के लिए देश से बाहर से जाने वाले हर वर्ष चार विद्यार्थी की शिक्षा का भार उठाने की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमार सांगवान ने 5 लाख, महेंद्र अग्रवाल 5 लाख जरूरतमंदों की फीस के लिए, नीरज सहगल ने 20 लाख इंटर्नशिप स्टाइफंड के लिए, अशोक चौधरी 11 लाख इतिहास विभाग के लिए, डॉ. रणबीर सिंह गुलिया ने राजनीतिक विज्ञान विभाग में छात्रवृत्ति शुरू करने, डॉ. भारती शर्मा ने 3 लाख रुपये व उद्योगपति राजेंद्र बंसल ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।