फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegations of rigging in the Youth Festival results led to students blocking the Vice Chancellor's car.

Rohtak News: युवा महोत्सव के रिजल्ट में धांधली का आरोप, विद्यार्थियों ने रोकी कुलपति की गाड़ी

Sun, 09 Nov 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 09 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in the Youth Festival results led to students blocking the Vice Chancellor's car.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नेकीराम कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव के समूह नृत्य में धांधली का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने शनिवार को निष्पक्ष परिणाम घोषित करने की मांग की। कार्यक्रम समापन के बाद कॉलेज में ही विद्यार्थियों ने एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की गाड़ी रोक ली। इस कारण कुलपति को दूसरी गाड़ी से जाना पड़ा।

जाट कॉलेज के विद्यार्थियों का आरोप है कि युवा महोत्सव में समूह नृत्य के परिणाम में धांधली की गई है। ऐसी टीमों को विजेता घोषित किया गया जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। उन्होंने बताया कि हमारी टीम को इनाम मिलना था। हमने स्टेज पर कुलपति से बात करने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने मिलने का समय नहीं दिया।
विज्ञापन


इसके बाद विद्यार्थी कुलपति की गाड़ी व उनकी सिक्योरिटी की गाड़ी के सामने बैठ गए और आगे नहीं जाने दिया। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को हटाने का दबाव बनाया गया। इसी बीच दो छात्राएं बेहोश हो गईं। एक छात्रा को होश आ गया लेकिन दूसरी को पीजीआई में भर्ती करवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा, छात्र हिमांशु को भी पीजीआई में भर्ती करवाना पड़ा। जाट कॉलेज की छात्रा आंचल, माही, मनीषा, महक, रिषिका अक्षिका, एकता, नीलम, शिवानी, आरती ने बताया कि दो साल से हमारे साथ ऐसा ही हो रहा है।

यह मामला सामने आया था। विद्यार्थियों को बता दिया है कि नियम के अनुसार अपना पत्र लिखकर दें। मामले की जांच ज्यूरी करेगी।



- डॉ. सुनीता, कन्वीनर युवा महोत्सव, नेकीराम कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed