फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegations of not hearing even after 45 complaints

परिजनों ने खटखटाया पीएम का दरवाजा, 45 बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं करने का आरोप

Wed, 31 Jul 2019 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Allegations of not hearing even after 45 complaints
महिला कांस्टेबल पद की परीक्षा देने वाली क्षेत्र के सुनारियां कलां और चरखी दादरी की दो छात्राओं का दावा है कि 45 बार श्किायत करने के बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। परीक्षा में उन्हें परिवार में किसी के भी सरकारी विभाग में नौकरी नहीं करने के बावजूद सरकार के दावे के अनुसार अतिरिक्त पांच नंबर नहीं दिए गए। पांच नंबर के स्थान पर जीरो दर्शाया गया। अब उन्हें चक्कर कटवाए जा रहे हैं। छात्राओं ने अब पीएम का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन

सुनारिया कलां गांव की रहने वाली पिंकी और चरखी दादरी की रहने वाली मीना जांगड़ा ने पीएम को भेजे पत्र में बताया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस में महिला कांस्टेबल पद के लिए 23 दिसंबर 2018 को पेपर दिए थे। फिजिकल भी हो गया था। 3 अप्रैल 2019 को उनका रिजल्ट आया। इसमें पिंकी के 53.6 जबकि मीना के 53.4 नंबर दिए गए। आरोप लगाया कि दोनों को अतिरिक्त पांच-पांच नंबर नहीं दिए गए। जबकि सरकार ने दावा किया था कि यदि किसी के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी नहीं करता है तो उस परीक्षार्थी को अलग से पांच नंबर मिलेंगे। आवेदन के समय उन्होंने शपथ पत्र में भी परिवार के किसी भी सदस्य के सरकारी नौकरी नहीं करने का सर्टिफिकेट जमा कराया था। यदि उनके 54 नंबर आते तो दोनों पास हो जाते।
विज्ञापन

पिंकी के पिता दिलबाग सिंह ने बताया कि पांच नंबर की जगह जीरो दिखाया गया है। मामले की शिकायत 12 बार 33 बार स्टाफ सलेक्शन कमीशन के चेयरमैन जबकि 12 बार सीएम को की जा चुकी हैं मगर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अब पीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है। दोनों छात्राओं का कहना है कि उनके साथ पक्षपात किया गया है। यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो उनका भविष्य भी बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed