{"_id":"6a1704f1b0d6379553071649","slug":"allegations-of-illegal-recovery-in-the-physical-education-department-rohtak-news-c-17-roh1020-863039-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शारीरिक शिक्षा विभाग में अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शारीरिक शिक्षा विभाग में अवैध वसूली का आरोप
Wed, 27 May 2026 08:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 27 May 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
23-कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया, सुधीर कुमार सहारन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन और नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया के नाम कुलसचिव डॉ. संदीप बंसल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. भगत सिंह राठी पर छात्रों से अवैध वसूली और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि विभिन्न फंड्स के नाम पर लाखों रुपये की वसूली की गई, जिसके लिए न तो विश्वविद्यालय की अनुमति ली गई और न ही छात्रों को कोई रसीद दी गई।
छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया और सुधीर कुमार सहारन ने कहा कि यह पूरी तरह विश्वविद्यालय के नियमों के खिलाफ है। आरोप है कि पार्टी के नाम पर भी 500-500 रुपये तक की वसूली की गई।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि निष्पक्ष जांच के लिए विभागाध्यक्ष को तत्काल पद से हटाया जाए और मामले की जांच विजिलेंस से कराई जाए। छात्रों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर वे आंदोलन करेंगे।