फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegation: Officials are ignoring the legitimate demands of employees.

आरोप : कर्मचारियों की उचित मांगों को नजरअंदाज कर रहे अधिकारी

Thu, 25 Sep 2025 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Sep 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Officials are ignoring the legitimate demands of employees.
31. रोहतक में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ नारेबाजी करते एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के सदस्य। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर्स यूनियन का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी रोहतक के इंडस्ट्रियल एरिया में एसडीओ के खिलाफ जारी रहा। यह विरोध प्रदर्शन 20 सितंबर से चल रहा है। यूनियन के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि अधिकारी कर्मचारियों की उचित मांगों को नजर अंदाज कर रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान प्रदीप ने की और मंच का संचालन सेक्रेटरी संदीप ने किया। यूनिट प्रधान हरीश कुमार ने कहा कि अधिकारी वातानुकूलित कमरों में बैठकर आदेश जारी करते हैं जबकि लाइन पर काम करने वाले कर्मचारी जान जोखिम में डालते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत की है कि अधिकारियों ने कंप्लेंट सेंटर की इमारत और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई हैं। डिप्टी चेयरमैन अशोक कुमार ने कहा कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चला रही है, दूसरी ओर अधिकारी महिला कर्मचारियों को हतोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के चेयरमैन संजीव कुमार ने कहा कि अगर अधिकारियों ने आंदोलन को दबाने की कोशिश की तो इसे और भी बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। इस दौरान कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed