फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegation of wrong answers to 25 questions in M.Ed answer key

Rohtak News: एमएड की आंसर-की में 25 प्रश्नों के जवाब गलत होने का आरोप

Fri, 26 Jul 2024 05:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Allegation of wrong answers to 25 questions in M.Ed answer key
25सीटीके12... एमडीयू में एमएड की प्रवेश परीक्षा की उत्तर शीट में गड़बड़ी। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। एमएड की प्रवेश परीक्षा की आंसर-की में 25 सवालों के जवाब गड़बड़ आने से विद्यार्थी आहत हैं। एमडीयू में 24 जुलाई को हुई इस परीक्षा को लेकर एसएफआई ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। मांगों का ज्ञापन देकर रोष प्रकट किया व राहत की अपील की।
विज्ञापन

एसएफआई के जिला सचिव अमित पूनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से 24 जुलाई को एमएड की परीक्षा कराई गई थी। इसकी आंसर-की विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर डाल दी। आंसर-की में देश के शिक्षा मंत्री से संबंधित प्रश्न पूछा गया है। इसका सही जवाब धर्मेंद्र प्रधान है, जबकि आंसर-की में पीयूष गोयल दिखाया गया है। दूसरा प्रश्न महाभारत की रचना करने वाले का नाम तुलसीदास बताया गया है, जबकि यह महाकाव्य वेदव्यास ने लिखा था। ऐसे करीब 25 प्रश्नों का जवाब गलत दिखाया गया है। यह विश्वविद्यालय के लिए चिंताजनक है। संगठन मांग करता है कि इस प्रकार की गलतियों को ठीक करते हुए दोबारा से आंसर की डाली जाए। भविष्य में ऐसी गलतियां न हो, इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त की जाए। ज्ञापन देने वालों में दीपक, सुमित, प्रिया, भावना, सुनैना, कविता, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed