फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegation: A receipt of Rs 9900 was given with 33 thousand rupees

आरोप : 33 हजार लेकर 9900 रुपये की दी रसीद

Wed, 09 Mar 2022 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Allegation: A receipt of Rs 9900 was given with 33 thousand rupees
रोहतक। पुरानी आईटीआई ग्राउंड स्थित धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर की बुकिंग के नाम पर 33 हजार रुपये लेकर सिर्फ 9900 रुपये की रसीद थमाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू-अधिकारी ने 23100 रुपये निगम के खजाने में जमा कराने की बजाय अपनी जेब में डाल लिए हैं। वहीं, इसकी शिकायत मिलने पर संयुक्त आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पटेल नगर गांधी कैंप निवासी सुरेंद्र कुमार काहनी ने निगम आयुक्त के नाम शिकायती पत्र संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार को सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि दो फरवरी को उनकी बेटी की शादी हुई थी। शादी का समारोह मदनलाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर में हुआ था। इसकी बुकिंग का चार्ज 33 हजार रुपये था। 18 अक्तूबर 2021 को नगर निगम में जाकर कम्यूनिटी सेंटर बुक करवाया था। जब वह निगम गया तो वहां पर निगम के भू अधिकारी सुरेंद्र गोयल मिले। जिन्होंने बुकिंग के 33 हजार रुपये नकद ले लिए और दो घंटे बाद नगर निगम की रसीद देने की बात कही। दो घंटे बाद रसीद लेने गया तो भू अधिकारी ने चाय मंगवा ली। बुकिंग की रसीद को एक लिफाफे में डालकर दिया। उस समय रसीद को चेक नहीं किया। रसीद का नंबर 160422128087044 बुक नं. एफ-दो सीरियल नंबर 385 और तारीख 18 अक्तूबर 2021 है। सुरेंद्र ने बताया कि शादी संपन्न होने के बाद जब हिसाब-किताब किया तो रसीद चेक की। लिफाफे के अंदर रसीद 9900 रुपये की मिली। आरोप लगाया कि भू अधिकारी ने 9900 रुपये की रसीद देकर 23100 रुपये अपनी जेब में रख लिए। उन्होंने निगम आयुक्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
मदनलाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर को बुकिंग करने की रसीद मेरे कार्यालय में नहीं कटती। रसीद निगम के काउंटर नंबर-एक पर काटी जाती है। इससे मेरा कोई लेनादेना नहीं है। आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र गोयल, भू-अधिकारी नगर निगम
कम्यूनिटी सेंटर की बुकिंग का पूरा धन जमा नहीं कराने के मामले की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
- सुरेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त
अभी तक मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि कम रुपये की रसीद देने की कोई शिकायत आई है, तो जांच के बाद गड़बड़ी मिलने पर निश्चित कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. नरहरि बांगड़ निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed