{"_id":"65ff496f5513fe350b0b3236","slug":"all-villages-and-wards-of-the-district-will-be-made-tb-free-dr-brahmdeep-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-108941-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी गांव व वार्ड किए जाएंगे टीबी मुक्त : डॉ. ब्रह्मदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी गांव व वार्ड किए जाएंगे टीबी मुक्त : डॉ. ब्रह्मदीप
Sun, 24 Mar 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में सिविल सर्जन कार्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह सिंधु ने की।
उन्होंने टीबी रोग तथा उसके बचाव तथा लक्षण के बारे में बताया। साथ ही एचआईवी एड्स के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त अभियान के तहत हमें कुछ गांव ही नहीं बल्कि जिले के सभी गांव व वार्ड टीबी मुक्त करने है। इसलिए आप सभी जी जान से जुट जाए।कार्यक्रम में डॉ. कुणाल कादयान द्वारा टीबी रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा जिला में टीबी रोग उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया।झज्जर में 1300 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। निक्षय पोषण योजना के तहत 2516 मरीजों को पहली किस्त उपलब्ध करवाई जा चुकी है तथा 1941 मरीजों को पूरी पेमेंट की जा चुकी है। इस अवसर पर क्षय रोग के क्षेत्र तथा एचआईवी रोग के क्षेत्र में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और उन्हें सिविल सर्जन व उप सिविल सर्जन द्वारा पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उप सिविल डॉक्टर तीर्थ बागड़ी, डॉक्टर मनोज कुमार सैनी, डॉक्टर यशपाल, डॉ. निशा डाबर, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सुनीता तंवर, जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर कुणाल कादयान मौजूद रहे।