फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All the pensioners together asked to start talks with the government again.

Rohtak News: सभी पेंशनर्स ने मिलकर दोबारा सरकार से बात शुरू करने की बात कही

Sun, 13 Oct 2024 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
All the pensioners together asked to start talks with the government again.
12सीटीके50...मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में बैठक करते हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज

विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक शनिवार को स्थानीय मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब रोहतक में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देवी सिंह देशवाल व कार्यकारी जिला प्रधान व अतिरिक्त राज्य प्रधान महासचिव वीरेंद्र शर्मा ने की। मंच संचालन ईश्वर सिंह सैनी ने किया।
बैठक का मुख्य एजेंडा चुनाव की समीक्षा करना था। उसी के बारे सभी पेंशनर्स ने अपने-अपने विचार रखे व सभी ने एक मत से सुझाव दिया कि अपनी मांगों को जोर से उठाया जाए व ये भी कहा जैसे की हम चुनाव से पहले पंचायत मंत्री महीपाल ढांडा से मिले थे और उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसी समय आचार संहिता लागू हो गई। अब सभी पेंशनर्स ने मिलकर दोबारा सरकार से बात शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

राज्य प्रधान नांदल ने कहा कि हरियाणा के सभी जिले 5 नवंबर 2024 तक चुनाव करवाकर अपनी कार्यकारिणी के नाम राज्य कार्यकारिणी के पास भेजने को कहा, ताकि नवंबर 24 में ही राज्य के भी चुनाव करवाए जा सके। राज्य कार्यकारिणी की ओर से राज्य प्रधान देव राज नांदल, चेयरमैन मेहर सिंह नैन, राज्य महासचिव ईश्वर सिंह सैनी, अतिरिक्त राज्य प्रधान महासचिव वीरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, रामचंद्र शर्मा, प्रेस सचिव राजेंद्र शर्मा, आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed