फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All private schools in the state will remain closed tomorrow

Rohtak News: कल बंद रहेंगे प्रदेश के सभी निजी विद्यालय

Tue, 15 Jul 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 15 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
All private schools in the state will remain closed tomorrow
फोटो : 30जानकारी देते प्रांतीय अध्यक्ष रामपाल यादव। स्रोत : एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष रामपाल यादव और संरक्षक जवाहरलाल की अगुवाई में रेवाड़ी का एक प्रतिनिधिमंडल दिवंगत प्राचार्य जगबीर के हिसार के पुट्ठी सामण गांव स्थित आवास पर पहुंचा। यहां परिजनों को सांत्वना दी गई। एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि के तौर पर 16 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है।

पिछले दिनों प्राचार्य जगबीर की स्कूल में हत्या कर दी गई थी। रामपाल यादव ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों के लिए सुरक्षा कानून बनाया ाजाए और आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षक समाज पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य पालन के साथ अपने दायित्व को निभाता रहेगा। पत्रकारों से बातचीत में रामपाल यादव ने कहा कि सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि शिक्षण संस्थानों और शिक्षकों को एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करे, ताकि शिक्षक और संस्थान दोनों शिक्षा के कार्य को ईमानदारी और समर्पित भाव से कर सकें।
विज्ञापन

इस तरह की घटनाएं समाज और प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के लिए जहां एक चुनौती है वहीं प्रदेश के शिक्षण माहौल को खत्म करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed